वर्ष 1908 से लेकर 1990 तक कुल पांच करोड़ निबंधित दस्तावेजों को डिजिटाइज किया जाना है। जिसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। वर्ष 1995 से 2025 तक कुल 2.34 करोड़ निबंधित दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है। इससे लोगों को अब जमीन और मकान
बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में बुनकरों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनकी उत्पादन लागत कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें बिजली सब्सिडी, कार्यशील पूंजी सहायता, छात्रवृत्ति, क्लस्टर विकास और हथकरघा विपणन सहायता जैसी योजनाएं शा
बिहार सरकार ने बालू के काले कारोबार पर नकेल का दावा किया है। उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि इसके सकारात्मक नतीजे दिखने लगे हैं। राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बालू खनन से प्राप्त ह
बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई।
बिहार के खगड़िया जिले में भीषण आग लगने की घटना हुई, जिसमें 2 मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा चौथम थाना क्षेत्र के रोहियार बंगलिया गांव में रविवार को हुआ।
बिहार के गया जिले में एक बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया है। यह घटना डुमरिया थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव की है, जहां रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 61 वर्षीय डोमन यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट (6E 2163) में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बिहार के बेतिया जिले के लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक जीवित नवजात को मृत घोषित कर उसका डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जातियों का वर्गीकरण बदलना नीतीश कुमार की राजनीति का हिस्सा रहा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार सुबह मोतीपुर क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी और पलट गयी।
राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को एक और नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने पांसी लगाकर जान दे दी।
बिहार के दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर नरसारा चौक के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।